केबल कार के लिए मध्य प्रदेश में जल्द बनेगा रोप-वे एक्ट, इंदौर विकास प्राधिकरण ने प्रारंभिक प्रारूप किया तैयार

इंदौर
 प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में सुगम ट्रैफिक के लिए केबल कार के संचालन की बढ़ती जरूरत को देखते हुए राज्य सरकार जल्द रोप-वे एक्ट लाने जा रही है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसका प्रारंभिक प्रारूप भी तैयार कर लिया है। सरकार इसमें संचालन से लेकर सुरक्षा तक के सभी प्रावधानों पर विचार कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में तीन और स्थानों पर रोप वे से केबल कार संचालन पर काम चल रहा है। इंदौर में चंदन नगर से जवाहर मार्ग और स्टेशन से विजय नगर तक के दो रूट पर केबल कार के संचालन के लिए फिजिबिलिटी सर्वे चल रहा है। यहां दो स्टेशन के बीच न्यूनतम दूरी 1.3 किमी और न्यूनतम 15 यात्रियों के लिए प्रस्तावित तैयार किया है। वहीं उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल लोक तक के लिए भी रोप-वे प्रस्तावित है। एक रोप वे सागर में भी बनाया जाना है। इसे सिंहस्थ की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है।

तत्कालीन प्रमुख सचिव ने भी इस संबंध में निर्देश भी दिए थे। आईडीए अफसरों का कहना है कि विशेषज्ञों से सुझाव व परीक्षण के बाद नगरीय आवास व विकास विभाग इसे अंतिम रूप देगा।

एक्ट में निर्माण, संचालन, सुरक्षा पर फोकस
सूत्रों के अनुसार एक्ट में तीन बिंदुओं निर्माण, संचालन और सुरक्षा को ध्यान में रखकर नियम बनाएं जा रहे हैं।

निर्माण का प्रारूप : बीओटी या पीपीपी मॉडल पर निर्माण होगा।
ऊंचाई : भवनों से यह 6 से 10 मीटर ऊपर होगा।
संचालन : वर्तमान प्रावधानों की तरह नगर निगम के हाथों में रहेगी। मैंटेनेंस व अन्य कार्य संचालन कर रही कंपनियां करेंगी। लोक परिवहन के लिए मेट्रो आदि के संचालन नियमन भी देखे जा सकेंगे। इसके लिए बोर्ड या समिति बनाएंगे।

सुरक्षा : एरियल संचालन में कई सुरक्षा संबंधित नियम लागू होंगे। दुर्घटना, बीमा आदि की जिम्मेदारियां भी एक्ट में रहेंगी।

शहरी क्षेत्रों के लिए पहली बार… दुनियाभर में अब सघन इलाकों में लोक परिवहन के लिए केबल कार या एरियल रोप-वे का निर्माण हो रहा है। अभी तक इसका उपयोग पहाड़ी क्षेत्रों में ही होता रहा है। प्रदेश में देवास में माता टेकरी पर आवाजाही व कुछ अन्य स्थानों पर इसका उपयोग किया जा रहा है। वर्तमान में एनचएचएआई की लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी ने उज्जैन के लिए शहरी केबल कार का निर्माण प्रस्तावित किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति