उप मुख्यमंत्री देवड़ा को वित्त विभाग के अधिकारियों ने आयोग के दौरे की तैयारी की विस्तृत जानकारी दी, आयोग का 5 एवं 6 मार्च को प्रदेश दौरा

प्रमुख सचिव वित्त ने दी तैयारियों की जानकारी

भोपाल

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने  मंत्रालय में आगामी 5 एवं 6 मार्च को प्रस्तावित 16वें वित्त आयोग के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा को वित्त विभाग के अधिकारियों ने आयोग के दौरे की तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने निर्देशित किया कि बेहतर तैयारी करें, जिससे वित्त आयोग के समक्ष अपनी बात रखकर हम ज्यादा से ज्यादा बजट प्राप्त कर सकें।

प्रस्तावित 16वें 5 सदस्यीय वित्त आयोग का दल आगामी 5 मार्च से भोपाल दौरे पर रहेगा। वित्त आयोग अभी तक 15 राज्यों को दौरा कर चुका है।

प्रमुख सचिव वित्त मनीष रस्तोगी ने बताया कि विभाग ने पिछले एक माह में 16वें वित्त आयोग के आने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवड़ा को बताया कि वित्त विभाग के सभी अधिकारी को मिनिट-टू-मिनिट की जिम्मदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से समन्वय बनाकर प्रेंजेन्टेशन की तैयारी की जा रही है।

इस अवसर पर सचिव वित्त लोकेश कुमार जाटव, संचालक बजट सुतन्वी सुन्द्रियाल सहित वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति