UGC NET परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी परीक्षा

नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार (13 जनवरी, 2025) को घोषणा की कि बुधवार (15 जनवरी, 2025) को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा पोंगल और मकर संक्रांति त्योहारों के कारण स्थगित कर दी गई है। एनटीए ने कहा कि परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। बता दें, 15 जनवरी को मकर संक्रांति के साथ अन्य त्यौहारों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई परीक्षा तिथि की जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर दी जाएगी।

हालांकि, 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने एक बयान में कहा, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को 15 जनवरी 2025 को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के कारण यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा स्थगित करने का प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।" "उम्मीदवारों के हित में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी-नेट दिसंबर 2024 परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।"

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 03 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक सीबीटी मोड में 85 विषयों के लिए किया जाएगा।

आवेदक दिए गए इन निर्देशों का पालन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ugcnet.nta.ac.in

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध UGC NET Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें

चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें, UGC NET Admit Card 2024 Download करें।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) (i) 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप का पुरस्कार और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति', (ii) 'सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश' और (iii) 'पीएचडी में प्रवेश' के लिए UGC NET दिसंबर 2024 आयोजित कर रही है।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति