नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी

वाराणसी

यूपी के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां करधना प्रतापपुर (मिर्जामुराद) गांव में मंगलवार की सुबह 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव मकान के दूसरे तल पर फंदे से लटका हुआ मिला। विवाहिता के मौत की सूचना गांव में लगते ही सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय किरन की सास संगीता देवी सुबह 6 बजे चाय बनाने कमरे के बगल वाले कमरे गईं तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो अंदर फंदे से लटकता शव देख आवक रह गई। संगीता देवी के आवाज देने पर विवाहिता के ससुर गुलाब पटेल समेत आसपास के लोग छत पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।विवाहिता का पति विकास पटेल अपने दोस्तों व भाई के साथ दर्शन करने मिर्जापुर स्थित अदलपुर गया हुआ था। घटना की सूचना पर भागे-भागे घर पहुंचा। परिजनों द्वारा घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दिया गया।

सूचना पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी व करधना चौकी प्रभारी रोहित दुबे फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। उधर, मायके पक्ष के मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कलवारी गांव से विवाहिता के चाचा भालेंद्र कुमार पटेल व लोहता लोहरापुर निवासी मामा सुरेन्द्र पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर विवाहिता का हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। ससुरालियों के गिरफ्तारी के लिए हंगामा करने लगे। पुलिस ने मायके वालों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

मामा के घर से हुई थी मृतका की शादी
मृतका की शादी बीते 20 जून 2024 को मामा सुरेन्द्र पटेल के घर से हुई थी। विवाहिता के पिता भोला पटेल की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। माता मुन्नी देवी की भी मौत बीमारी से पिछले साल हो गई थी। विवाहिता के भाई रोहित पटेल समेत परिजनों का रो-रोकर बुराहाल रहा। घटना स्थल पर एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचकर परिजनों से पूछताछ किया। मृतका के चाचा भालेंद्र कुमार पटेल ने विवाहिता के पति विकास पटेल, ससुर गुलाब पटेल, सास संगीता देवी व दो देवर के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को मारने-पीटने का आरोप लगाया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति