विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में घर-घर पहुंचा नल से स्वच्छ जल

रायपुर,

वनांचल में बसे विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव अवराई में अब पेयजल के लिए संघर्ष और जद्दोजहद पुराने दिनों क़ी बात हो गई है। अब इस गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत घर-घर में नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। इसके साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है जिससे यहां के विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अवराई की श्रीमती कविता चौहान बताती हैं कि उनका जीवन कई संघर्षों से भरा था। हर सुबह सूरज निकलने से पहले ही वह पानी के लिए लंबी लाइन में लग जाती थीं। गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल कनेक्शन लगाए जाने की खबर ने उम्मीद की किरण नजर आई। धीरे-धीरे हर घर में नल लगाए गए। वह दिन कविता के लिए किसी त्योहार से कम नहीं था, जब पहली बार उनके घर के नल से पानी आया। आज ग्राम अवराई के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुंच रहा है। महिलाएं अब अपने परिवार के लिए बेहतर समय निकाल पा रही हैं। बच्चे बिना किसी डर के साफ पानी पी रहे हैं और स्वस्थ हैं। दूषित पानी से होने वाली बीमारियां अब अतीत की बात बन चुकी हैं।जल जीवन मिशन ने न केवल पानी की समस्या को हल किया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में खुशियां और सुकून भी लौटाया है। ग्राम अवराई में अब जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से शत प्रतिशत घर लाभान्वित हो रहे है।

श्रीमती कविता चौहान अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, यह योजना हमारे लिए एक वरदान से कम नहीं है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की आभारी हूं। अब हमारा जीवन संघर्ष नहीं, सुकून से भरा है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम अवराई में पीएम जनमन योजना अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं क़ा शतप्रतिशत संतृप्तिकरण किया जा रहा है जिसमें पीएम आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, पीएम उज्जवला योजना, पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार आदि शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति