राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीख बदल गई , देख लें 10वीं-12वीं एग्जाम की नई डेट

जयपुर
 राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। पहले ये परीक्षाएं फरवरी में शुरू होने वाली थीं। अब ये 6 मार्च से शुरू होंगी। दरअसल REET यानी राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स 27 फरवरी को होने वाला है जोकि शिक्षक बनने के लिए जरूरी परीक्षा है। ऐसे में यह बदलाव रीट परीक्षा को देखते हुए ही किया गया है।

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने यह जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया है कि रीट और बोर्ड परीक्षाएं एक साथ कराना बहुत चुनौतीभरा काम है। रीट में 12 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होते हैं और लाखों परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बनते हैं। इसलिए दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है।
RBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के एग्जाम आयोजित करता है। इससे पहले कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी और कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से पुराने टाइम टेबल के अनुसार शुरू होनी थी। लेकिन अब दोनों परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी।

फिलहाल राजस्थान बोर्ड की ओर से सिर्फ परीक्षा शुरू होने की डेट्स में बदलाव किया गया है। विस्तृत टाइम टेबल जारी होने का फिलहाल इंतजार है। अभी तक दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के लिए पूरी डेटशीट जारी नहीं की गई है। स्टूडेंट्स और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम परीक्षा शेड्यूल के अपडेट के लिए RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र रखें। वेबसाइट पर पूरी जानकारी जल्द ही उपलब्ध होगी।

इस साल RBSE की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 19,39,645 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। इनमें से 8,66,270 विद्यार्थी 12वीं में और 10,62,341 विद्यार्थी कक्षा 10वीं में हैं। करीब 20 लाख छात्र परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति