छत्तीसगढ़-मरवाही में ताबड़तोड़ छापेमारी में 992 बोरी अवैध धान जब्त

गौरेला पेंड्रामरवाही/रायपुर।

समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को अब 15 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बिचौलिये और धान तस्कर फिर सक्रिय हो गए है। मध्यप्रदेश से लाए गए धान को किसानों के पट्टे में बेचने का लगातार प्रयास जारी है। एक बार स्थानीय प्रशासन के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश देकर चार जगहों से 992 बोरी अवैध धान जब्त की गई। ये पूरी कार्रवाई मरवाही एसडीएम के नेतृत्व में की गई।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए अभी महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में धान तस्कर रात के अंधेरे में मध्य प्रदेश से धान लाकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवो में ला रहे है, जो बाद में किसानों के पट्टे में खरीदी केंद्रों में खपाया जाता है। ऐसे में एक बार फिर स्थानीय प्रशासन ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है। मरवाही एसडीएम प्रफ्फुल रजक के नेतृत्व में तहसील दार मरवाही प्रीति शर्मा व राजस्व अमले ने चार जगहों पर छापेमारी करते हुए 992 बोरी धान को बिचैलियों द्वारा रखे गए गोदामों और किसानों के घरों से जब्त किया। जिसमें राजकुमार गुप्ता अज्जू निवासी धनपुर से 600 बोरी 240 क्विंटल, रविकांत पांडेय के गोदाम से 141 बोरी 56 क्विंटल धान, ओम गुप्ता निवासी सिवनी गांव से 141 बोरी 56 क्विंटल, प्रेम कुमार यादव बदरौडी ग्राम के देवगवा से 110 बोरी 44 क्विंटल, कुल 992 बोरी धान जिसकी मात्रा 396 क्विंटल धान को प्रशासन के द्वारा जब्त की है। वहीं सिवनी निवासी ओम गुप्ता का गोदाम को भी प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया। जिससे एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्र में धान को मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले बिचैलियों में हड़कंप मचा हुआ है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति