शहडोल DM का आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक बंद रहेंगे स्कूल

शहडोल

 मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. शहडोल जिले में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. शीत लहर भी चल रही है, जिसकी वजह से लोगों का हाल बेहाल है. छोटे-छोटे बच्चे तो स्कूल जाने में परेशानियों का सामना कर ही रहे थे, जिसे देखते हुए अब शहडोल जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों की 2 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है.

स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी

शहडोल जिले में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के बच्चों की 2 दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है. 15 जनवरी और 16 जनवरी 2 दिन के लिए अवकाश घोषित किया गया है.

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ एम एल पाठक ने आदेश जारी किया है जो कलेक्टर द्वारा अनुमोदित है. जिसमें लिखा गया है कि "शीत ऋतु एवं तापमान में लगातार गिरावट के चलते जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं सीबीएसई, आईईएसई सहित कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्र छात्राओं की 15 जनवरी से 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है. इस दौरान समस्त शिक्षक नियमित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपने कार्यालयीन कार्य को संपादित करेंगे. मतलब साफ है कि बच्चों की छुट्टी कर दी गई है लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाना होगा और अपने कार्य निरंतर करने होंगे."

पड़ रही कड़ाके की ठंड

बता दें की शहडोल जिले में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है और पिछले दो-तीन दिनों से तो कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीत लहर चल रही है, कोहरा गिर रहा है, ओस की बूंदें जमने की कगार पर हैं. लगातार तापमान गिर रहा है जिससे लोगों का हाल बेहाल है. ज्यादातर लोग अलाव के सामने ही नजर आ रहे हैं. इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति