भाजपा ने सागर में पहली बार 2 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला मौका

भोपाल
 मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 12 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कुल 32 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। खास बात यह है कि सागर जिले को दो हिस्सों में बांटकर दो अध्यक्ष बनाए गए हैं। कटनी और बालाघाट में पुराने अध्यक्षों को ही दोबारा मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा की पसंद का भी ध्यान रखा गया है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 12 जिलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इससे पहले दो और 18 जिला अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी थी। अब तक कुल 32 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। सागर जिले को दो भागों में बांटकर श्याम तिवारी को सागर और रानी पटेल कुशवाहा को सागर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। रानी पटेल कुशवाहा सागर ग्रामीण की पहली महिला जिला अध्यक्ष हैं।

2 जिलाध्यक्षों को दोबारा मौका

तीसरी सूची में दो जिला अध्यक्षों को दोबारा नियुक्त किया गया है। कटनी में दीपक टंडन सोनी और बालाघाट में रामकिशोर कांवरे को फिर से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले सोमवार को जारी हुई 18 जिला अध्यक्षों की सूची में भी 9 पुराने अध्यक्षों को ही दोबारा मौका दिया गया था। इस तरह अब तक कुल 11 जिला अध्यक्षों को रिपीट किया गया है।

अब तक दो महिलाओं को मिली कमान

बात करें महिलाओं की दो बीजेपी ने अब तक दो महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। नीमच से वंदना खंडेलवाल को पहली महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं सागर ग्रामीण से रानी पटेल कुशवाहा दूसरी महिला जिला अध्यक्ष बनी हैं।

दिग्गजों की पसंद का रखा गया है ख्याल

जिला अध्यक्षों के चयन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद को महत्व दिया गया है। मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। उज्जैन शहर और ग्रामीण, दोनों जिलों के अध्यक्ष मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। विदिशा में शिवराज सिंह चौहान की पसंद महाराज सिंह दांगी को कमान दी गई है। वीडी शर्मा के संसदीय क्षेत्र खजुराहो में आने वाले पन्ना और छतरपुर में दोनों अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। शिवपुरी में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जिन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था।

    सागर – श्याम तिवारी
    दमोह- श्याम शिवहरे
    अनूपपुर- हीरा सिंह श्याम
    शाजापुर- रवि पांडे
    बालाघाट रामकिशोर कांवरे
    सागर ग्रामीण- रानी पटेल कुशवाहा
    ग्वालियर नगर-जयप्रकाश राजोरिया
    कटनी- दीपक टंडन सोनी
    सिंगरौली-सुंदर शाह
    जबलपुर नगर- रत्नेश सोनकर
    डिंडौरी- चमरू नेताम
    दतिया- रघुवीर शरण कुशवाहा

इससे पहले रविवार को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। सोमवार को 18 और जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए थे।

क्षत्रपों की पसंद को प्राथमिकता बीजेपी जिला अध्यक्षों के चयन में सीएम डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद का ध्यान रखा गया है। सीएम के गृह जिले उज्जैन शहर में संजय अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया है। उज्जैन शहर और ग्रामीण के अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं।

वहीं, विदिशा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पसंद महाराज सिंह दांगी को कमान दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र में आने वाले पन्ना और छतरपुर में दोनों अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं।

शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 2020 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जसमंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जसमंत को 2023 में विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला था।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति