27 जनवरी को महू में संविधान बचाओ रैली में जुटेंगे सभी कांग्रेसी .

महू

 मध्य प्रदेश कांग्रेस 27 जनवरी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में 'जय भीम, जय बापू, जय संविधान' रैली निकालने जा रही है. रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार अलग-अलग विधानसभा में जाकर नेताओं की बैठक ले रहे हैं. उन्होंने देवास में भी तीन विधानसभा क्षेत्र के नेताओं की बैठक ली.

जीतू पटवारी ने बताया कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए 27 जनवरी को अंबेडकर नगर में बड़ा आयोजन करने जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधानसभा वार तैयारी की जा रही है. उन्होंने बागली, खातेगांव, कन्नौद, हाटपिपलिया सहित देवास जिले के कांग्रेस नेताओं की बैठक लेकर आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया.

27 जनवरी को महू में जुटेंगे दिग्गज कांग्रेसी

पटवारी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को लेकर लोकसभा में दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन-जन तक आंदोलन को पहुंचा रही है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आंदोलन में कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ जुटने का दावा किया. जीतू पटवारी ने देवास जिले के कांग्रेस नेताओं से बैठक में 27 जनवरी को महू पहुंचने की अपील की.

जीतू पटवारी ने कार्यक्रम की दी जानकारी

बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की. जीतू पटवारी ने मोहन यादव की सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. महू की रैली में बीजेपी सरकार की वादा खिलाफी को भी उजागर किया जाएगा."

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति