सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक अगले हफ्ते प्रयागराज में होगी

प्रयागराज

महाकुंभ के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक अगले हफ्ते प्रयागराज में होगी. इस बैठक में पूरी यूपी सरकार शामिल होगी. सीएम योगी मेला क्षेत्र में ये बैठक करेंगे. जो 20 या 21 जनवरी को आयोजित होने की संभावना है. प्रशासन ने संभावित तारीखों के हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी है. बैठक में प्रयागराज समेत अन्य हिस्सों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

हालांकि यह पहली बार नहीं जब प्रयागराज में विधानमंडल की बैठक होने जा रही है. 8 जनवरी 1887 को उत्तर प्रदेश की पहली विधान मंडल नार्थ वेस्टर्न प्राविंसेज एंड अवध लेजिस्लेटिव कौंसिल की पहली बैठक हुई थी. यह बैठक इलाहाबाद के थार्नहिल मेन मेमोरियल हाल में हुई थी, जो एक लाइब्रेरी में हुई थी. बैठक में सर सैय्यद अहमद खां सहित 9 लोग शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : सनातन बोर्ड का प्रस्ताव लाने की तैयारी! प्रयागराज में इस दिन होगी योगी कैबिनेट की बैठक…

ऐसे ही 2003 और फिर 2019 में भी प्रयागराज में कैबिनेट बैठक हुई थी. 2019 की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई थी. कुंभ के दौरान हुई इस बैठक में प्रयागराज के लिए बड़ी परियोजना की सैद्धांतिक सहमति बनी थी. प्रयागराज से मेरठ तक के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना की सहमति पर मुहर लगी थी.

महत्वपूर्ण होगी ये बैठक

इधर, एक बार फिर महाकुंभ 2025 में योगी कैबिनेट की बैठक होने की संभावना जताई जा रही है. कैबिनेट के साथ विधानसभा सत्र भी संभावित है. इसकी भी घोषणा हो सकती है. महाकुंभ में योगी की कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति