पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा

नशे के कारोबार पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आरोपी ओमंग देवांगन को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किया है. आरोपी अमर सायकल स्टोर का मालिक बताया जा रहा है. फिलहाल आरोपी ओमंग के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामला पिपरिया थाना के छोटे बाजार का है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमंग अमर सायकल स्टोर के नाम से एक दूकान का संचालन करता था. यहां वो साइकिल पंचर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोल्यूशन को ऊंची कीमत पर बच्चों को नशा करने के लिए बेचता था. यह सोल्यूशन एक हानिकारक पदार्थ है, जो बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है. सूचना पर पुलिस ने सुनियोजित योजना बनाई और एक व्यक्ति को आरोपी के पास ग्राहक बनाकर भेजा. जिसके बाद आरोपी को सोल्यूशन ट्यूब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

आरोपी के कब्जे से 202 नग सोल्यूशन ट्यूब बरामद किया गया है. आरोपी ने पुलिस, गवाहों और आपराधिक गतिविधियों को जारी रखने की धमकी भी दी. आरोपी ओमंग देवांगन के विरुद्ध धारा 126, 135(3) भा.दं.स. के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति