फिल्म ‘फतेह’ को लेकर सोनू सूद ने फैंस को कहा शुक्रिया

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपनी फिल्म ‘फतेह’ को लेकर फैंस को शुक्रिया कहा है। सोनू सूद अभिनीत,निर्देशित और लिखित फतेह, हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है। यह फिल्म हाल हीं में रिलीज हुई है। सोनू सूद ने फिल्म फ़तेह के लिये अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फिल्म ‘फतेह’ बनाने की इंस्पिरेशन पर बात करते दिखे। सोनू सूद ने वीडियो में कहा,‘जब फिल्म ‘फतेह’ बनानी शुरू की थी तो यह महज एक मूवी नहीं थी, हर आम इंसान की कहानी थी, जो साइबर क्राइम से परेशान है।मुझे लगा कि यह कहानी बतानी जरूरी है।एक इंसान ने मुझे कहा था कि जब किसी गरीब आदमी के दो हजार रूपए निकल जाते हैं तो उसके बच्चों के भविष्य पर इसका असर होता है। फिल्म में भी एक किरदार है, जो साइबर क्राइम से परेशान होकर, सुसाइड करता है। फिल्म का यह किरदार एक सच्ची घटना से प्रेरित है।इसलिए जब मैं फिल्म ‘फतेह’ की कहानी लिख रहा था तो लगा कि लोगों के लिए यह फिल्म बनानी है और इसका प्रॉफिट भी लोगों को ही देना है।

सोनू सूद ने कहा,फिल्म ‘फतेह’ को दर्शकों ने जो रेस्पॉन्स दिया है, उसके लिए दिल से शुक्रिया। फिल्म का हर टिकट जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। हम सब मिलकर लोगों की जिंदगियां बदलेंगे। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद, ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल और अजय धामा सह-निर्मित, 'फतेह' साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है।इस फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह की भी अहम भूमिका है।

 

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति