अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा: शिवम खजूरिया

मुंबई,

 स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया ने कहा कि इस शो में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा।

शिवम खजुरिया ने कहा, शो अनुपमा का लेटेस्ट प्रोमो एक झलक देता है, उस दमदार ड्रामा की, जो अनुपमा, राही और प्रेम की जिंदगी में खुलने होने वाला है। प्रोमो में एक चौंकाने वाला सच सामने आता है। प्रेम का परिवार कोई और नहीं, बल्कि कोठारी परिवार है। उनके माता-पिता पराग कोठारी और ख्याति कोठारी हैं। ये खुलासा अनुपमा और राही के लिए बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि इससे पहले प्रेम ने खुद को अनाथ बताया था। प्रेम के परिवार का सच सामने आने से तीनों के बीच रिश्तों में गहरा बदलाव आ सकता है। अनुपमा, जो हमेशा प्रेम की सच्चाई और उसके रिश्ते को समझती थीं, अब इस नई जानकारी के बाद अपनी सोच को नया रूप देने को मजबूर होंगी।

शिवम खजूरिया ने कहा,प्रेम ने जो सच छिपाया था, उसका कोई न कोई कारण था, और अब ये नया मोड़ उनके जीवन में नई मुश्किलें लेकर आएगा। प्रेम की असली पहचान, यानी वह दरअसल पराग कोठारी का बेटा है, इस खुलासे ने अनुपमा और राही को पूरी तरह चौंका दिया है। रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर होती है, और इस भरोसे का टूटना दोनों के लिए बहुत बड़ा धक्का है। यह विश्वासघात न केवल अनुपमा और राही के प्रेम के साथ रिश्ते को बदल देगा, बल्कि उनके बीच सभी बातचीत पर भी असर डालेगा। आने वाले एपिसोड्स में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नये खुलासे कैसे रिश्तों को नया रूप देंगे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति