पश्चिम एशियाई देश में आने वाले भारतीयों को लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाएगी

नई दिल्ली
 भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बेस्ड भुगतान समाधान प्रदाता 'मैग्नाटी' के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत पश्चिम एशियाई देश में आने वाले भारतीयों को लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाएगी।

एनआईपीएल के अनुसार, फिनटेक फर्म मैग्नाटी के सहयोग से यूएई में पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) टर्मिनलों के जरिए क्यूआर बेस्ड यूपीआई मर्चेंट पेमेंट संभव हो सकेगा। इस साझेदारी के साथ, एनआईपीएल हर साल दुबई और यूएई की यात्रा करने वाले 1.20 करोड़ से अधिक भारतीयों को आसान भुगतान विकल्प प्रदान कर सकता है।

ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क में भारतीय समाधान को जोड़ने के साथ यूएई के व्यापारी बढ़ते भारतीय ग्राहक बेस को अपनी सेवाएं देते हुए फायदा उठा सकेंगे। यह साझेदारी शुरू में दुबई ड्यूटी फ्री में यूपीआई स्वीकृति प्रदान करेगी, जिससे भारतीय टूरिस्ट का शॉपिंग और पेमेंट एक्सपीरियंस बेहतर होगा। इस कदम के साथ रिटेल, आतिथ्य, परिवहन, सुपरमार्केट जैसी प्रमुख मर्चेंट कैटेगरी में भविष्य के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

यूपीआई को दुनिया की सबसे सफल रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम में से एक माना जाता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, यूपीआई के जरिए लेनदेन की संख्या दिसंबर में मासिक आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर 16.73 अरब पर आ गई।

दिसंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन की वैल्यू मासिक आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 23.25 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो कि नवंबर में 21.55 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, पूरे 2024 के लिए यूपीआई लेनदेन की संख्या 2023 में 118 अरब की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत बढ़कर 172 अरब हो गई है। इस दौरान यूपीआई लेनदेन की वैल्यू 35 प्रतिशत बढ़कर 247 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो कि 2023 में 183 लाख करोड़ रुपये थी।

 

admin

Related Posts

आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्‍स और निफ्टी ने आखिरी कुछ घंटों में कमाल की तेजी दिखाई, जिससे निवेशकों के पोर्टफोलियों में तगड़ी…

सारा खेल पलटा! भारत-EU डील ने अमेरिका की सोच पर डाला दबाव

 नई दिल्ली     भारत-EU डील अमेरिका के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह साफ संदेश देती है कि अब भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा. इसी कड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति