उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ, कई IAS अफसरों के तबादले, विशाख जी. बने लखनऊ के नए डीएम

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. यूपी के कई IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. विशाख जी. को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. इससे पहले वो अलीगढ़ के डीएम थे.

इसके अलावा सेल्वा कुमारी जे. को सचिव, नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है. वहीं नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को राजस्व परिषद का सदस्य बनाया गया है. रितु महेश्वरी को सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

डीएम लखनऊ रहे सूर्यपाल गंगवार बने मुख्यमंत्री के सचिव

ऋषिकेश भास्कर यशोद मंडलायुक्त मेरठ बनाए गए हैं. शैलेंद्र कुमार को मंडलायुक्त आगरा बनाया गया है. चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है. श्रुति को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है. चैत्रा वी. को महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी दी गई है.

संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़, अर्चना वर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, डीएम लखनऊ रहे सूर्यपाल गंगवार को सचिव मुख्यमंत्री, विशाख जी. को लखनऊ का डीएम बनाया गया है. संजीव रंजन को डीएम अलीगढ़ और शिव सहाय अवस्थी को डीएम प्रतापगढ़ बनाया गया है.

जितेंद्र प्रताप सिंह कानपुर के नए डीएम

अंकित कुमार अग्रवाल निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, जसजीत कौर जिलाधिकारी बिजनौर, राकेश कुमार सिंह सचिव मुख्यमंत्री, जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी कानपुर, अस्मिता लाल जिलाधिकारी बागपत, नगेंद्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जे. रीभा जिलाधिकारी बांदा, इंद्र विक्रम सिंह सचिव कृषि, कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग बनाए गए हैं.

इसके अलावा दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद, विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ, आशुतोष कुमार द्विवेदी को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद, सत्येंद्र कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री, शशांक त्रिपाठी को डीएम बाराबंकी, कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राजस्व विभाग, कुमार हर्ष को डीएम सुल्तानपुर बनाया गया है. इशान प्रताप सिंह को सचिव मुख्यमंत्री के साथ-साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग का भी चार्ज दिया गया है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति