बालोद के श्रमिकों को पांच रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बालोद जिले के बुधवारी बाजार में कैंटिन का संचालन हो रहा है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को मात्र पांच रुपये में भरपेट स्वादिष्ट और गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

बालोद स्थित सब्जी मंडी परिसर में संचालित इस कैंटिन में श्रमिकों को चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद, अचार और रायता परोसा जा रहा है। श्रमिकों के लिए बैठने और खाने की बेहतर व्यवस्था भी की गई है। सप्ताह भर अलग-अलग सब्जी और दाल के साथ तैयार मेन्यू के अनुसार भोजन परोसा जाएगा। इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड दिखाकर उठा सकते हैं। वहीं, जो श्रमिक अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं, वे कैंटिन में ही अपना श्रम पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री की श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता और उन्हें रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटिन शुरू करने की इस पहल की श्रमिकों ने सराहना की है। श्रमिक जयप्रकाश ने कहा, यह कैंटिन मजदूर वर्ग के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। अब मजदूर पांच रुपये में गरम और स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर सकते हैं। हरीश कुमार ने कहा, गांव से सब्जी बेचने और खरीदने आने वाले लोगों को अब भोजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा हमारे लिए बहुत लाभकारी है। तरुण साहू ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, पहले 15-20 रुपये में स्वल्पाहार मिलता था, लेकिन अब पांच रुपये में भरपेट भोजन करना संभव हो गया है। मुख्यमंत्री जी ने मजदूरों की सेवा का बेहतरीन कार्य किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति