विराट कोहली की गर्दन में मोच आने के कारण, रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेलने पर संशय बरकरार

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के फ्लॉप शो के बाद स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड में खेलने की उम्मीद थी। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने बोर्ड को खेलने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड का आगाज 23 जनवरी से होने जा रहा है। हालांकि विराट कोहली के घरेलू मुकाबला खेलने पर संश्य और बढ़ गया है। दरअसल, खबर के अनुसार विराट कोहली की गर्दन में मोच आई है, जिसके लिए उन्होंने इंजेक्शन भी लिया है।

23 जनवरी से दिल्ली को सौराष्ट्र के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है, उनकी खेलने ना खेलने पर अब सस्पेंस और बढ़ गया है। हालांकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है। TOI को एक सूत्र ने बताया, "संभावना है कि वह बचे हुए दो रणजी ट्रॉफी मैचों में से पहले मैच को छोड़ दें और अगर डीडीसीए चयनकर्ताओं को अपडेट दिया जाता है तो तस्वीर साफ हो सकती है।"

फिलहाल, कोहली के किसी न किसी स्तर पर दिल्ली की टीम में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है और अगर वह सौराष्ट्र के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले राजकोट में टीम के साथ ट्रेनिंग करते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा। दिल्ली की टीम 20 जनवरी को रवाना होगी और मैच शुरू होने से पहले दो ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेगी।

ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट में शतक जड़ किया था, मगर इसके बाद वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लगातार वर स्लिप में आउट होते रहे। 5 मैच की इस सीरीज की 9 पारियों में उनके बल्ले से 23.75 की औसत से 190 रन निकले, जिसमें 1 शतक शामिल है।

डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोहली का नाम टीम में शामिल किए जाने की संभावना है, जिसके आगे "उपलब्धता के अधीन" लिखा होगा। हालांकि, अगर उन्हें आज दोपहर (17 जनवरी) अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाली बैठक से पहले स्पष्ट तस्वीर मिल जाती है, तो स्थिति बदल सकती है।

मेंस सीनियर सिलेक्शन कमेटी और कोच सरनदीप सिंह की टीम चुनने से पहले टीम के संभावित खिलाड़ियों को नेट सेशन करना होगा। ऋषभ पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है और डीडीसीए के कुछ अधिकारी रेलवे के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाले आखिरी मैच में भी उनकी भागीदारी को लेकर आशवासन हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति