दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को मिला खेल रत्न

नई दिल्ली
दो ओलंपिक पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जब मेजर ध्यानचंद खेलरत्न सम्मान लेने पहुंचे तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया गया। इनके अलावा भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालम्पिक गोलड मेडलिस्ट हाई जंप के खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी देश का सर्वोच्च खेल सम्मान यहां राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया गया।

हरमनप्रीत टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के सदस्य थे। पेरिस ओलंपिक में वह टीम के कप्तान भी थे। दूसरी ओर बायें पैर में विकार के साथ पैदा हुए प्रवीण ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीता और पेरिस में उसे स्वर्ण में बदला। इस बार 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिये गए जिनमें से 17 पैरा एथलीट हैं।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों में पेरिस ओलंपिक ब्रान्ज मेडलिस्ट पहलवान अमन सेहरावत, निशानबाज स्वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह और पुरूष हॉकी टीम के सदस्य जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक शामिल हैं। इस बार अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची में पैरा-एथलीटों की संख्या शारीरिक रूप से सक्षम खिलाड़ियों से अधिक रही, क्योंकि पेरिस पैरालंपिक में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने सात स्वर्ण और नौ रजत सहित 29 पदक जीते थे।

22 वर्षीय भाकर पिछले अगस्त में 10 मीटर एयर पिस्टल सिंगल्स और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ओलंपिक के एक ही एडिशन में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बनीं। 18 साल के गुकेश पिछले महीने चीन के डिंग लिरेन को हराकर अब तक के सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने। वह महान चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे भारतीय हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति