40 साल की हो गई एक्ट्रेस मिनिषा लांबा

मुंबई  

मिनिषा लांबा 18 जनवरी को 40 साल की हो गई हैं और उन्होंने खुद अपने बर्थडे पर पोस्ट करके खुद को बधाई दे दी है। एक्ट्रेस ने 40 साल की उम्र में समंदर किनारे छुट्टियां मनाईं। तस्वीरें धूप में क्लिक की गई हैं। उन्होंने मोनोकिनी पहने हुए अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की और फैंस उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे से शानदार तस्वीरें शेयर की हैं और लोग उन्हें देखते ही रह गए।

मिनिषा ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, 'मुझे जन्मदिन मुबारक हो! #हैप्पीबर्थडे #बर्थडे #बर्थडेकेक #इंस्टालाइक।' फोटोज में वह धूप को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने किसी भी लोकेशन को टैग नहीं किया है लेकिन तस्वीरें थाईलैंड के फी द्वीप की लग रही हैं। मिनिषा शानदार स्विमसूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहा है।

मिनिषा लांबा की फिल्में
मिनिषा लांबा ने 2005 में 'यहां' फिल्म से अपनी शुरुआत की। उनकी फिल्मों में 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'बचना ऐ हसीनों, 'वेल डन अब्बा' और 'भेजा फ्राई 2' हैं। 2014 में, उन्होंने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 8' में भी हिस्सा लिया। लेकिन जल्दी ही वो बाहर हो गईं। उनकी आखिरी फिल्मों में से एक धर्मेंद्र, गिप्पी ग्रेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, कुलराज रंधावा और पूनम ढिल्लों के साथ 'डबल डि ट्रबल' थी। वह हिमेश रेशमिया के एल्बम 'आप का सुरूर' में भी दिखीं।

पहले पति से तलाक और बॉयफ्रेंड
पर्सनल लाइफ में देखें तो मिनिषा लांबा ने 6 जुलाई, 2015 को रेस्तरां मालिक और पूजा बेदी के चचेरे भाई रयान थाम से शादी की। उन्होंने अगस्त 2020 में अपने तलाक की भी घोषणा कर दी। जुलाई 2021 में, उन्होंने बिजनेसमैन आकाश मलिक के साथ अपना रिश्ता दुनिया को बता दिया। हालांकि दोनों ने अभी शादी नहीं की है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति