‘तनु वेड्स मनु 3’ के लिए मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया है: आर. माधवन

मुंबई

पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें हैं कि आनंद एल राय 'तनु वेड्स मनु3' बना रहे हैं। इसके लिए आर. माधवन को अप्रोच किया गया है। वह फिल्म के पहले और दूसरे पार्ट का भी हिस्सा थे। लेकिन आर. माधवन ने का कहना है कि उन्हें 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। साथ ही हिंट दिया कि शायद उन्हें फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है।

आर. माधवन इस वक्त अपनी नई फिल्म 'हिसाब बराबर' को लेकर चर्चा में हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। 'स्क्रीन' से बातचीत में जब माधवन से पूछा गया कि क्या 'तनु वेड्स मनु 3' में उनके साथ कंगना ट्रिपल रोल में होंगी, तो वह बोले, 'मैं इसके बारे में बात करना चाहूंगा, पर मुझे वास्तव में कोई जानकारी नहीं है।'

आर. माधवन ने आगे कहा, 'यह अभी इंस्टाग्राम पर है। मीडिया और लोग मुझसे ये सवाल पूछ रहे हैं। न तो आनंद और ना ही किसी और ने मुझसे तीसरे पार्ट के बारे में बात की है। मुझे कोई आइडिया नहीं है। मुझे नहीं पता कि स्क्रिप्ट क्या है। शायद मैं इसमें नहीं हूं। शायद उन्होंने मुझे रिप्लेस कर दिया है।'

'तनु वेड्स मनु' का पहला पार्ट आया था 2011 में
आनंद एल राय की 'तनु वेड्स मनु' का पहला पार्ट साल 2011 में रिलीज हुआ था। दूसरा पार्ट साल 2015 में आया और दोनों ही हिट रहे थे। तभी से फैंस तीसरे पार्ट यानी 'तनु वेड्स मनु 3' का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आर. माधवन और कंगना रनौत के अलावा जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल, स्वरा भास्कर और एजाज खान थे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति