हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा ने बाबुलनाथ मंदिर में नंदी बाबा के कान में मांगी मन्नत

हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन और उनके बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन कुछ दिन पहले ही मुंबई आए हैं। दोनों ने शुक्रवार को मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किया और उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में डकोटा जॉनसन और क्रिस को मंदिर के अंदर खड़े देखा गया। एक वक्त पर डकोटा नंदी की मूर्ति की ओर गईं और उनके कानों में फुसफुसाया। ऐसा करते समय क्रिस उनकी ओर देख रहे थे। मुस्कुराते हुए वह क्रिस के पास आकर खड़ी हो गईं।

डकोटा के बाद एक और शख्स आगे गया और उन्होंने भी ऐसा ही किया। इसके बाद क्रिस ने कुछ लोगों से बात की और थंब्स अप दिखाया। डकोटा क्रिस को कुछ कहते हुए भी नजर आईं। मंदिर दर्शन के लिए डकोटा ने प्रिंटेड ब्लैक सूट पहना था और दुपट्टा अपने चारों ओर लपेटा हुआ था। क्रिस ने नीला कुर्ता और काली पैंट पहनी थी।

डकोटा जॉनसन ने नंदी के कान में मांगी दुआ
हिंदू पौराणिक कथाओं में, नंदी बैल हैं जो भगवान शिव की सवारी माने जाते हैं। नंदी के कान में फुसफुसाना एक हिंदू परंपरा है, जिसमें भक्त शिव के पवित्र बैल से प्रार्थना करते हैं और कामना करते हैं। भक्तों का मानना है कि नंदी उनकी इच्छाएं शिव तक पहुंचाएंगे।

क्रिस कोल्डप्ले में करेंगे परफॉर्म
क्रिस भी कोल्डप्ले का हिस्सा हैं, जो इस समय अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' पर निकले हैं। यहां क्रिस के साथ डकोटा भी हैं। गुरुवार शाम को क्रिस और डकोटा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे शहर में नई चीजों की तलाश कर रहे थे। बैंड ने इंस्टाग्राम पर क्रिस मार्टिन की मरीन ड्राइव पर एंजॉय करते हुए फोटो शेयर की। क्रिस और डकोटा 2017 से रिलेशनशिप में हैं।

इन देशों में होगा कोल्डप्ले
कोल्डप्ले डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिनों (18 जनवरी, 19 जनवरी और 21 जनवरी) तक चलने वाला है। बैंड 25 जनवरी और 26 जनवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी परफॉर्म करेगा। अपने भारत दौरे के बाद, बैंड अप्रैल में हांगकांग भी जाएंगे। इसी महीने वे साउथ कोरिया में भी परफॉर्म करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति