सैफ अली खान मामले में मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को पकड़ा, मुंबई पुलिस ने फिलहाल संदिग्ध को कस्टडी में रखा

मुंबई
सैफ अली खान मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने मध्य प्रदेश से एक संदिग्ध को पकड़ा है। फिलहाल संदिग्ध को कस्टडी में रखा है और उससे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि बुधवार देर रात बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर में घुसे एक युवक ने हमला कर दिया था। इस हमले में एक्टर को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सैफ की रीढ़ की हड्डी से चाकू का एक हिस्सा भी निकाला गया। हालांकि, दो सर्जरी के बाद अब एक्टर खतरे से बाहर हैं और उन्हें आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

एग्रेसिव था हमलावर
करीना ने भी अपना स्टेटमेंट दर्ज करवा दिया है और पुलिस ने बताया कि करीना ने अपने बयान में कहा कि सैफ के साथ हाथापाई के दौरान हमलावर बहुत एग्रेसिन हो गया था और उसने सैफ पर कई बार चाकू से वार किया। हालांकि, उसने खुले में रखी ज्वैलरी को हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस ने यह भी बताया कि घटना के बाद करीना की बहन करिश्मा कपूर उन्हें खार स्थित उनके घर ले गईं।

ईयरफोन खरीदे
मुंबई पुलिस के मुताबिक हमला करने के बाद हमलावर ने ईयरफोन खरीद थे। दुकानदार ने कहा, वह (संदिग्ध) मेरी दुकान पर आया था और उसने 50 रुपये में एक ईयरफोन खरीदा। कुछ पुलिस अधिकारी कल (शुक्रवार) दुकान पर आए और सीसीटीवी फुटेज ले गए। उन्होंने उस व्यक्ति (संदिग्ध) के बारे में पूछताछ भी की। मुझे नहीं पता था कि उसने क्या किया है।'

डॉक्टर्स क्या बोले
डॉक्टर्स का कहना है कि जब सैफ अस्पताल आए थे तब उनके शरीर से काफी खून बह रहा था लेकिन फिर भी वह शेर की तरह आए। उन्होंने सैफ को रियल लाइफ हीरो कहा। उन्होंने यह भी बताया कि अगर घाव थोड़ा और गहरा होता तो एक्टर की जान को भी खतरा हो सकता था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति