आरोपी पर भड़कीं राखी सावंत, करीना के लिए चिंता तो सैफ को बताया ‘रियल हीरो’

मुंबई
फिल्म इंडस्ट्री में ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में राखी ने सुरक्षा को लेकर बात की और सैफ को रियल हीरो बताया।
एक वीडियो में राखी सावंत ने हाई प्रोफाइल बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। राखी सावंत ने बताया कि वह एक वक्त पर सैफ अली खान के साथ काम कर चुकी हैं और उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक्टर के साथ इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। बिल्डिंग में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे न होने को लेकर भी राखी ने सिक्योरिटी टीम को घेरा और कहा, "इतने पैसे चार्ज करते हैं और सिक्योरिटी कैमरा तक नहीं लगा सकते।"

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर कर कहा, "हैलो, दोस्तों! मैं अभी दुबई में हूं और मुझे सैफू (सैफ अली खान) पर हुए हमले के बारे में पता चला। मैं यह जानकर हैरान हूं कि ये कैसे हो गया। ये बुरी खबर है। मैं सैफ के साथ काम कर चुकी हूं। मैं सपने में भी नहीं सोच सकती कि सैफ के साथ ये घटना हो गई।"

सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए राखी ने कहा, "ये बिल्डिंग वाले क्या कर रहे हैं? आप हर महीने पैसे लेते हैं और सुरक्षा नदारद? देश की पुलिस से मैं हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूं कि ऐसे लोगों की कभी जमानत नहीं होनी चाहिए।" सैफ अली को रियल हीरो बताते हुए उन्होंने कहा, "हमले के बाद सैफ अली खून से लथपथ थे और वह उस हालत में भी अपने बेटे के साथ अस्पताल पहुंचे।"

राखी ने कहा, "करीना और करिश्मा, अल्लाह आपके परिवार की रक्षा करेगा, आप चिंता मत करो, सब ठीक होगा। मेरी करीना को कुछ हो जाता तो मैं क्या करती? दरिंदा था वो, उसने सैफ को इतना चाकू मारा।" राखी सावंत सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियोज को शेयर करती रहती हैं और प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। उनका बेबाक और अतरंगी अंदाज चर्चा में रहता है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति