सैफ अली खान का हमलावर पर मुंबई पुलिस को बांग्लादेशी होने का शक है, वह अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर रहा था

मुंबई
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस को शख्स के बांग्लादेशी होने का शक है वह मुंबई में रहकर कई अलग-अलग नामों का इस्तेमाल कर रहा था। शख्स के पास से मिली जानकारी और सामग्री के आधार पर पुलिस ने इस बात का संदेह जताया है। मुंबई पुलिस ने मीडिया के साथ बातचीत में रविवार को इस बारे में बताया। जोन 9 डीसीपी दीक्षित जेनडम ने कहा कि FIR दर्ज करके शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह लूटपाट के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था।

लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था शख्स
डीसीपी जोन 9 ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया, "16 जनवरी को सुबह 2 बजे एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में हमला हुआ था। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई थी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, वह 30 साल का है। वह लूटपाट के इरादे से घर में घुसा था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग रखी जाएगी। आगे की जांच बाद में होगी… हमें शक है कि वह बांग्लादेशी मूल का है।" उन्होंने बताया कि शख्स के पास पर्याप्त भारतीय कागजात नहीं है।

इस्तेमाल कर रहा था अलग-अलग नाम
जेनडम ने बताया, "प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी बांग्लादेशी है। उसके पास वैलिड भारतीय डॉक्यूमेंट नहीं हैं। कुछ ऐसी चीजें बरामद हुई हैं जिनसे पता चलता है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है।" डीसीपी ने बताया, "उसने अभी अपना नाम विजय दास रख हुआ था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर आसपास के इलाकों में रहा। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।" मुंबई पुलिस ने पहले बताया था कि आरोपी ने विजय दास, बिजॉय दास जैसे कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति