मशहूर बैडमिंटन कोच अरुण ने राष्ट्रीय टीम छोड़ी, अपनी अकादमी खोलेंगे

नई दिल्ली
भारत में महिला युगल बैडमिंटन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच अरुण विष्णु ने राष्ट्रीय कोचिंग टीम को छोड़ दिया है और वह मार्च में नागपुर में अकादमी शुरू करेंगे। कोझिकोड के इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को विश्व स्तरीय जोड़ी बनाने तथा तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह अब नागपुर में बसने जा रहे हैं जहां उनके ससुर रहते हैं। अरुण अपनी पत्नी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुंधति पेंतावने के साथ एक अकादमी भी खोलेंगे।

अरुण ने पीटीआई से कहा,‘‘मैंने विश्व टूर फाइनल्स के बाद दिसंबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मैं एक कोच के रूप में साढ़े आठ साल तक राष्ट्रीय टीम के साथ रहा हूं और मेरी टीम के साथ कुछ बहुत अच्छी यादें जुड़ी है। अब मैं नागपुर जा रहा हूं और मार्च में वहां एक अकादमी शुरू करूंगा।’’

गायत्री और त्रीसा ने दिसंबर में सत्र की अंतिम प्रतियोगिता बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में भाग लिया था। भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरुण ने अपर्णा बालन के साथ 2016 में मिश्रित युगल राष्ट्रीय खिताब जीतने के बाद से मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ काम किया है। अरुण ने बताया, ‘‘मैंने पहले चार साल जूनियर खिलाड़ियों के साथ काम किया और आखिरी चार साल महिला युगल पर ध्यान केंद्रित किया। यह सफर वास्तव में यादगार रहा।’’

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति