स्वियातेक आसान जीत से ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में

मेलबर्न
विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश करते हुए ब्रिटेन की एम्मा राडुकानु पर आसान जीत के साथ शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के चौथे दौर में जगह बनाई। स्वियातेक ने मैच के अंतिम 11 गेम जीतकर अमेरिकी ओपन में 2021 की चैंपियन राडुकानु को 6-1, 6-0 से हराया।

पिछले साल डोपिंग मामले के कारण एक महीने का निलंबन स्वीकार करने वाली स्वियातेक ने चार बार फ्रेंच ओपन और 2022 में अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हालांकि वह अभी तक सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई है। स्वियातेक ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने कुछ अच्छे शॉट लगाए और बाद में मैंने सोचा कि मैं इसी के लिए अभ्यास करती हूं। शुरू से ही मुझे लगा कि मैं अच्छा खेल रही हूं और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा।’’ आठवीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो भी ओन्स जाबेउर को 6-4, 3-6, 6-4 से हराकर चौथे दौर में पहुंच गई हैं। नवारो ने 2024 की शुरुआत से अब तक डब्ल्यूटीए स्तर पर 30 तीन सेट वाले मैच खेले हैं, जो इस अवधि में किसी भी खिलाड़ी से सबसे अधिक हैं।

इस बीच अमेरिका के 20 वर्षीय खिलाड़ी एलेक्स मिशेलसन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 7-6 (5), 6-2 से हराकर पुरुष एकल के चौथे दौर में प्रवेश किया। मिशेलसन ने पहले दौर में स्टेफानोस सितसिपास को हराया था। मिशेलसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या हो रहा है। मैं बहुत खुश हूं। इसे बयां करने के लिए अभी मेरे पास बहुत शब्द नहीं हैं।’’

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति