रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से मुंबई के एमसीए-बीकेसी मैदान पर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलेंगे

मुंबई
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से मुंबई के एमसीए-बीकेसी मैदान पर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने की पुष्टि की है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा, "हां, मैं खेलूंगा।"

इस सप्ताह की शुरुआत में रोहित मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम के प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए थे, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह रणजी ट्रॉफी में खेल सकते हैं। बीसीसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने के निर्देश दिए हैं, जिस वजह से यह अटकलें शुरू हुईं।

हालांकि, रोहित ने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों को व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर के कारण घरेलू क्रिकेट खेलने का समय कम ही मिलता है। उन्होंने कहा, "अगर आप हमारे कैलेंडर को देखें, तो ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम 45 दिन तक घर पर बैठे रहे हों जबकि क्रिकेट चल रहा हो। आपको वह समय आईपीएल खत्म होने के बाद ही मिलता है और फिर कुछ नहीं होता।"

रोहित ने कहा कि भारत का घरेलू सत्र अक्टूबर या सितंबर से शुरू होकर फरवरी या मार्च में खत्म होता है। यही समय होता है जब भारतीय टीम बहुत क्रिकेट खेलती है। उन्होंने कहा, "इसलिए जो खिलाड़ी कुछ निश्चित प्रारूप में नहीं खेल रहे हैं और उनके पास समय है, तो वे घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं।"

बता दें कि रोहित ने 2015 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी खेली थी। हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान उनके टेस्ट फॉर्म में गिरावट के बाद टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच, मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने भी इस बात का समर्थन किया कि सभी खिलाड़ियों को, जब भी वे उपलब्ध हों, घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए।

अगरकर ने कहा, "यह कोई आदेश नहीं है, लेकिन अगर आप तीनों प्रारूप खेल रहे हैं तो यह मुश्किल हो सकता है। लेकिन जो खिलाड़ी उपलब्ध हैं और फिट हैं, हम उनसे खेलने की उम्मीद करते हैं।"

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति