CM आतिशी के सामने ये 40 साल पुराना नेता AAP में शामिल, चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले किराड़ी क्षेत्र से कांग्रेस के कई नेताओं ने आप का दामन थाम लिया. इन्हें सीएम आतिशी ने आप की सदस्यता दिलाई. जिन नेताओं ने आप ज्वाइन की है वे किराड़ी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष से लेकर जिला उपध्यक्ष तक रह चुके हैं और कुछ ने नगर निगम चुनाव भी लड़ा है. आप ज्वाइन करने वालों में एक बीजेपी के भी नेता हैं.

सीएम आतिशी ने इन नेताओं को आप में शामिल करते हुए कहा, ''किराड़ी विधानसभा के कई नेता आप ज्वाइन कर रहे हैं. बनवारी लाल उपाध्याय जो कि 40 साल से कांग्रेस में रहे हैं जिला अध्यक्ष भी रहे हैं और पीसीसी डेलिगेट्स हैं. दो बार निगम चुनाव लड़ चुके हैं. मोहम्मद इसराम जी दो बार निगम का चुनाव लड़ चुके हैं.  चंद्रशेखर यादव जो कांग्रेस के जिला महासचिव हैं. जान-ए-आलम जो ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हैं और कांग्रेस के मोहम्मद रफी, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष अुर्जन झा ये सभी आज आप ज्वाइन कर रहे हैं."
 
काम से प्रेरित होकर आप में आए ये नेता- आतिशी
आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के काम से प्रेरित होकर और दिल्ली के विकास और काम की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए आप से जुड़े हैं. आतिशी ने सभी को पटका पहनाकर आप में स्वागत किया. इसके बाद सभी को आप का कैप भी पहनाया.

किराड़ी पर कैसी है आप की स्थिति
किराड़ी विधानसभा सीट पर 2015 से आप का वर्चस्व है. यहां से आप के रितुराज गोविंद ने दो बार चुनाव जीता है. इसके पहले के दो चुनाव बीजेपी से अनिल झा वत्स ने जीता था. हालांकि अब अनिल झा आप में शामिल हो गए हैं और उन्हें आप ने टिकट दिया है जबकि बीजेपी ने बजरंग शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस की ओर से राजेश गुप्ता को टिकट दिया गया है.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति