दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा, फरवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है. संगठन को फरवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग है और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. ऐसे में बीजेपी का पूरा फोकस दिल्ली चुनाव पर है और जीत के लिए संगठन पूरा जोर लगा रहा है. ऐसे में जेपी नड्डा के अध्यक्ष रहते ही बीजेपी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. पार्टी सूत्रों का कहना है कि 10 फरवरी से 20 फरवरी के बीच बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है. बीजेपी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. मंडल से लेकर जिला और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चुने जा रहे हैं.

अभी चुने जा रहे हैं राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद सदस्य
इसके अलावा, राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषद के सदस्य भी चुने जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे और नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. हालांकि, अभी तक सिर्फ चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का ही चुनाव हुआ है.

आधी राज्य इकाइयों के चुनाव जरूरी
बीजेपी संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 50 प्रतिशत राज्य इकाइयों में संगठन के चुनाव पूरे होने जरूरी हैं. बीजेपी नेताओं के अनुसार, पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही संगठन चुनाव चल रहा है और इसे समय पर पूरा करा लिया जाएगा. संगठन का कहना है कि सिर्फ महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण सदस्यता अभियान देर से शुरू हुआ है.

नड्डा का कार्यकाल हो गया है पूरा
फिलहाल, जेपी नड्डा ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. बतौर अध्यक्ष नड्डा का कार्यकाल पिछले साल जनवरी में ही समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था.  नड्डा ने फरवरी 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था. वे इस समय मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. नए बीजेपी अध्यक्ष नड्डा की जगह लेंगे. 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति