चुनाव आयोग कागज लेकर आए, आपको बता दें कि विधानसभा को लेकर दिल्ली में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है: संजय सिंह

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी की डॉक्यूमेंट्री के प्रिव्यू पर रविवार को भी बवाल हुआ. जिसके बाद गोदावरी ऑडिटोरियम ने रिलीज़ का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया. क्योंकि इसी ऑडिटोरियम में रिलीज़ रविवार को प्रस्तावित था. गोदावरी ऑडिटोरियम के बाहर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारी पहुंचे हैं. इधर चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वॉड ने संजय सिंह को रोक दिया है. इस पर संजय सिंह ने कहा है किस नियम के तहत रोका जा रहा है अनुमति दिखाइए.

संजय सिंह गोदावरी ऑडिटोरियम की सीढ़ियों पर धरने पर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कागज लेकर आए. आपको बता दें कि विधानसभा को लेकर दिल्ली में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है. ऐसे में किसी भी तरह के प्रोग्राम के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की अनुमति लेनी होती है. क्योंकि इस दौरान पुलिस अनुमति नहीं देती है.
 
डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध क्यों लगा रही है बीजेपी: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि शनिवार को आपने देखा कि एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोक दी गई. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बीजेपी इस डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए क्यों मजबूर है. बीजेपी किस बात से डरी हुई है? हम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहते हैं और एक डॉक्यूमेंट्री दिखाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस और चुनाव आयोग ने इस हॉल के लिए हमारी अनुमति रद्द कर दी है.

वे प्रेस कॉन्फ्रेंस को रोकने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? मैं यहां चुनावी रैली करने नहीं आया हूं, मैं यहां सिर्फ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस और एक डॉक्यूमेंट्री दिखाने आया हूं. बीजेपी क्यों डरी हुई है? चुनाव आयोग केवल तभी अनुमति मांग सकता है जब हम चुनाव प्रचार कर रहे हों.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति