तखतपुर में रोड हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

तखतपुर

 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोट आई है. घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया. यह घटना बिलासपुर मुंगेली मुख्य मार्ग के बरदही की है. तखतपुर पुलिस घटना की जांच कर रही.

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक खमहरिया लौदा से बिलासपुर निजी काम से मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 10V 2103 से जा रहे थे. करीब 4 बजे के आसपास लिदरी के पास पहुंचे थे कि ट्रक क्रमांक सीजी 10BR 4583 ने बाइक को ठोकर मारी. इससे दोनों युवक दूर जा गिरे. सिर और सीने पर अंदरूनी चोट के चलते विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक बुरी तरह घायल हो गया है. घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के पश्चात डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया. वहीं अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया. मृत युवक की शिनाख्त ग्राम पंचायत लौदा निवासी विकास श्रीवाश के रूप में की गई है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति