महाकुंभ में संगम स्नान के लिए भारत के हर राज्य से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे, बस गया साधु-संतों का अनोखा संसार

महाकुंभ नगर
महाकुंभ में संगम स्नान के लिए भारत के हर राज्य से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनके अलावा साधु-संत भी बड़ी तादाद में आए हैं, जो गंगा किनारे धूनी रमाए आपको चौबीसों घंटे दिख जाएंगे। महाकुंभ में इन साधु-संतों का बड़ा अनोखा संसार बसा है। कोई बाबा रबड़ी खिला रहे हैं, तो कोई श्रद्धालुओं को सैर करा रहे हैं। इनके अलावा बंगाली बाबा और बड़े बाबा की बड़ी-बड़ी बातें सुननी हों, तो महाकुंभ जरूर आइए।
आप इन संतों से बात करिए तो इस महान आयोजन का पूरा श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और जम्मू से बड़ी संख्या में साधु-संत महाकुंभ पहुंचे हैं। उनका कहना है कि संगम किनारे हम जो राम नाम का जप कर रहे हैं, वो योगी महाराज की कृपा से ही संभव हो पाया है।

उन्होंने कहा, ''योगी देश के इकलौते ऐसे सीएम हैं, जो पूरे विश्व के संतों और सनातनियों के बारे में सोचते हैं। सीएम योगी भगीरथ बनकर नए भारत का आगाज कर रहे हैं।'' देशभर से महाकुंभ नगर में जुटे संतों ने 'जय श्री राम' का उद्घोष किया। वहीं, संगम पर चारों तरफ 'हर हर गंगे', 'बम बम भोले' गुंजायमान हो गया। मध्य प्रदेश से आए स्वामी तन्मयनंद पुरी बाबा बताते हैं, ''144 वर्ष बाद यह शुभ घड़ी आई है, जिसको लेकर योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से ही संगम के किनारे रेत पर सुबह-शाम साधु-संत राम नाम का भजन कर पा रहे हैं। यह सब सीएम योगी की ही कृपा से संभव हो पाया है।

मेले में पहुंचे गाड़ी वाले बाबा ने बीमार, अशक्त होने या अन्य किसी प्रकार से महाकुंभ में आने में असमर्थ लोगों को गंगा स्नान का संपूर्ण लाभ लेने का उपाय बताया। उन्होंने कहा, ''जो लोग महाकुंभ आने में किसी कारण से असमर्थ हैं, वह घर में ही गंगाजल लेकर बाल्टी में डालकर पवित्र स्नान करें। इससे गंगा स्नान का पूरा लाभ प्राप्त होगा।'' गाड़ी वाले बाबा ने योगी सरकार की जमकर प्रशंसा की।

महाकुंभ में एक अद्भुत प्रसाद बांटने वाले बाबा भी हैं, जो रोज 120 किलो रबड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित करते हैं। रबड़ी बाबा का सेवा कार्य 2019 के कुंभ मेला से शुरू हुआ था और यह निरंतर चलता आ रहा है। रबड़ी बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं और उनके साथ एक अलौकिक अनुभव साझा करते हैं। उनका कहना है, ''यह सब मां गंगा की कृपा है, जो हमें इस पुण्य कार्य में भाग लेने का अवसर मिला है।''

मेले में आए बड़े बाबा पूरे देश में घूम-घूमकर सनातन संस्कृति को मजबूत करते हैं। बड़े बाबा ने योगी आदित्यनाथ को एक सफल मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि सीएम योगी की ही कृपा से यहां महाकुंभ में इतना बड़ा इंतजाम किया गया है। इतने अफसर-कर्मचारी और मजदूर तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात व्यवस्था में लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 100 में 102 नंबर दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति