चेहरे पर निखार लाने और एजिंग साइन को कम करने अपनाएं ये तरीके

आज हम आपको चेहरे पर निखार लाने और एजिंग साइन को कम करने के लिए रोहित सचदेवा की बताई एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां तक की महेंगी ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट में भी इस खास चीज को मिलाया जाता है। आइए जानते हैं ये क्या है।

हम अपने चेहरे पर तो कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सभी प्रोडक्ट्स में 1 समान चीज मिली होती है? जी हां, हम बात कर रहे हैं ग्लिसरीन की जो हर तरह की स्किन टाइप के लिए परफेक्ट होता है और अगर ऑयली स्किन वालों को कोई कंफ्यूजन है तो रोहित सचदेवा के अनुसार उनके के लिए भी ग्लिसरीन 100 प्रतिशत सूटेबल होता है।

आज हम आपको रोहित सचदेवा के बताए चेहरे के लिए फायदेमंद ग्लिसरीन इस्तेमाल करने के तरीके बताने वाले हैं। साथ ही उन्होंने एक ऐसी चीज के बारे में बताया है जिसका ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। तो अगर आप अपने चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं, साथ ही स्किन को मॉइस्चराइज रखना चाहते हैं तो रोहित सचदेवा के बताए इन स्किन बेनिफिशियल उपायों को जरूर अपनाएं।

रोहित सचदेवा ने बताए ग्लिसरीन के फायदे
रोहित सचदेवा ने बताया कि आप जितने भी स्किन केयर प्रोडक्ट यूज करते हैं सब में ग्लिसरीन होता है। इसका कारण है कि ग्लिसरीन एक हुमेक्टैंट होता है जो हवा से सारा मॉइस्चर स्किन के अंदर अट्रैक्ट करता है और स्किन में लॉक कर देता है।

इससे आपकी स्किन जल्दी ड्राई नहीं होती है और साथ ही रोहित ने बताया कि एंटी-एजिंग के लिए ग्लिसरीन से बढ़िया कुछ भी नहीं है। अगर आपकी स्किन मॉइस्चराइज रहती है तो पहले से ब्राइट तो लगेगी ही।

एक बात का रखे ध्यान
ग्लिसरीन हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसे डायरेक्ट चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बेहतर है कि आप लोशन में मिलाकर ग्लिसरीन को अपने चेहरे पर लगाएं, इस से स्किन पर मॉइस्चर लॉक होगा और लंबे समय तक त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी।

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ग्लिसरीन ऑयली स्किन वालों के लिए भी 100 प्रतिशत सूटेबल है और एक्ने प्रोन स्किन वाले भी इसे यूज कर सकते हैं।

घर पर बनाएं ग्लिसरीन DIY मास्क
आप चाहें तो घर पर ही ग्लिसरीन की मदद से फेस मास्क बना सकते हैं। जैसे कि आप शहद या फिर एलोवेरा जेल में ग्लिसरीन मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। साथ ही अगर आप कभी भी फेस के लिए राइस वॉटर इस्तेमाल करते हैं तो उसमें भी ग्लिसरीन मिला लें। ये आपकी स्किन के लिए हाइड्रोजन और ग्लो के कॉम्बो की तरह काम करेगा।

गुलाब और ग्लिसरीन का इस्तेमाल
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने का सबसे आसान तरीका है कि आप 1:1 के अनुपात में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिला लें। इससे आपका बेस्ट एवर विंटर ग्लो मॉइस्चराइजर तैयार हो जाएगा।

ग्लिसरीन के बहुत सारे फायदे हैं जो आपकी अलग-अलग स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में फायदेमंद हो सकते हैं। तो फिर आज से ही आप इस्तेमाल करना शुरू कर दें और चेहरे पर पाएं कमाल का निखार।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति