JEE Main परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम हॉल में बैन रहेंगी ये चीजें

जेईई-मेन, जनवरी सेशन एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। ग्वालियर सहित देश-विदेश के 331 शहरों में 22 से 29 जनवरी के बीच 10 शिफ्टों में बीई-बीटेक और अंतिम दिन 30 जनवरी को एक शिट में बी-आर्क परीक्षा होगी।

 22, 23 और 24 जनवरी की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 28 और 29 जनवरी को होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी होंगे। 30 जनवरी को बी-आर्क परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे।
एग्जाम के लिए ये रखें सावधानियां
● स्टूडेंट्स को प्रवेश पत्र में दिए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित होगी।

● परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
● स्टूडेंट्स ओरिजनल आईडी प्रूफ, सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश-पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे।

● स्टूडेंट्स को आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी या मोबाइल से लिए हुए फोटो से एंट्री नहीं मिलेगी।
● सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक गजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी।

● एग्जाम हॉल में रफ शीट स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवाई जाएगी। जो नाम और रोल नंबर लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगा।
● एग्जाम समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए तय स्थान पर छोड़ना होगा।

आधार नहीं तो नहीं होगा डिक्लेरेशन
जिन स्टूडेंट्स ने आधार नंबर से आवेदन नहीं किया है। उन्हें प्रवेश पत्र के साथ दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा। उन्हें एग्जाम में इस अंडरटेकिंग को दिखाकर ही प्रवेश दिया जाएगा। इस पर एनटीए स्पेशल परीक्षक के हस्ताक्षर करवाकर वहीं जमा करवाना होगा।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति