रेलवे स्टेशन दुरियागंज से दरियागंज नाम करने पर विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने नाम बदलने की मांग की

 छतरपुर
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पास स्थित रेलवे स्टेशन का नाम बदलने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दरिया गंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी है. बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस स्टेशन का नाम बदलकर बागेश्वर धाम करने की मांग की है.

छतरपुर में मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्टेशन का नाम बदलने को लेकर कहा, "हमने अपनी ओर से इस संबंध में पत्र पहले ही जमा कर दिया है और यह एक प्रशासनिक मामला है. प्रशासन की अपनी समझ है. हमारी इतनी पहुंच नहीं है तो मीडिया के माध्यम से हमारी बात पहुंच जाए तो अच्छा है.

बागेश्वर धाम के नाम पर स्टेशन का नाम रखने की मांग

उन्होंने आगे कहा, ''हमारा मानना ​​है कि वहां पर ज्यादातर श्रद्धालु बागेश्वर धाम के आते हैं. हमें लगता है कि वो रेलवे स्टेशन खासकर बागेश्वर धाम के लिए ही है. आसपास के लोगों को तो नाम मिल ही रहा है लेकिन 80 फीसदी वहां पर उतरने वाले श्रद्धालु बागेश्वर धाम के होते हैं. अगर स्टेशन का नाम बागेश्वर धाम के नाम पर रखा जाएगा तो हमें लगता है इससे लोगों में सद्भाव भी बनेगा और धाम की महिमा पूरे विश्व में होगी.''

दरिया गंज का नाम बदलकर दरियागंज किया

वहीं, बागेश्वर धाम के पास स्थित रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को लेकर विवाद भी हो रहा है. दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से बागेश्वर धाम के नजदीक पड़ने वाले 'दरिया गंज' स्टेशन का नाम बदलकर दरिया गंज कर दिया गया है. इस मसले को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया जा रहा है. रेलवे स्टेशन का नाम दुरिया गंज से बदलकर दरिया गंज किए जाने को लेकर लोगों का मानना है कि यह इस्लामिक नाम है.

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत ही नहीं विदेशों में भी फेमस हैं. बागेश्वर धाम में हर दिन भारी संख्या में लोग बस, ट्रेन और अपनी प्राइवेट गाड़ियों से पहुंचते हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति