पीडि़ता ने मृत बच्ची को जन्म दिया, ससुराल पक्ष ने डीएनए टेस्ट कराने की बात कही

इंदौर

इंदौर में जिला कोर्ट ने पुलिस को घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। इंदौर में एक विवाहित महिला ने कोर्ट की शरण ली थी,क्योकि शादी के बाद से ही सास ने उसकी वर्जिनिटी पर सवाल उठाए थे,क्योकि शादी की पहली रात के बाद सफेद चादर पर खून नहीं गिरा था।

महिला को लगातार ताने दिए जाते रहे। पीडि़ता ने शादी के बाद मृत बच्ची को जन्म दिया तो उसका डीएनए टेस्ट कराने की बात भी कही गई। इसके बाद फिर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया तो उसे मायके भेज दिया गया, जब ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने नहीं आए तो पीडि़ता ने इंदौर जिला कोर्ट की शरण ली।

एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि कोर्ट ने घरेलु हिंसा का केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। महिला और बाल विकास विभाग से भी जांच रिपोर्ट तलब की है। विभाग ने रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दी।
 
पीडि़ता की शादी पांच साल पहले भोपाल में हुई थी, उसका मायका इंदौर में है। शादी की दूसरे दिन ही पीडि़ता की वर्जिनिटी पर सास ने सवाल उठाए। बार-बार ताने मारे जाते थे और उसके साथ मारपीट भी की गई। तनाव के कारण एक बार विवाहिता का गर्भपात हो गया। दूसरी बात मृत बच्ची को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने का दबाव बनाया।

महिला ने आरोप लगाया कि तीसरी बार उसने बच्ची को जन्म दिया तो उसे घर से निकाल दिया,क्योकि सास और पति लड़का चाहते थे। बार-बार इस बात को लेकर भी ताने मारे जाते थे। एक दिन सास ने विवाहिता को देवर के साथ इंदौर भेज दिया। सालभर से उसे व बच्ची को लेने पति नहीं आया। सालभर बीत जाने के बाद पीडि़ता ने कोर्ट की शरण ली।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति