मछली पकड़ने गए बच्चों को मिला थैला, खोला तो उसमें मिला एक महिला का सिर

कोरबा

पंप हाउस स्थित पुराना फिल्टर प्लांट के पास नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को पानी में बहते हुए एक थैला मिला। खोल कर देखने पर उसमें किसी अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर तथा हाथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस वैधानिक कार्रवाई के बाद शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी के झोपड़ीपारा के पास नदी और नहर के बीच फिल्टर प्लांट है। नहर में इन दिनों पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बच्चे नदी में नहाने के साथ मछली पकड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम जब कुछ बच्चे नहर में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें पानी में एक थैला बहता हुआ दिखाई दिया।

बच्चे उस थैले को पानी से बाहर निकाल कर ले आए। उत्सुकतावश थैला खोला, तो उसमें एक कपड़े में लिपटा हुआ एक महिला का कटा हुआ सिर मिला। साथ ही कलाई का एक हिस्सा तथा एक पंजा जिसे काले मेरून कलर की कथरी या गद्दे के कवर में लपेटा हुआ था।

इलाके में मच गया हड़कंप

इसके साथ ही एक समीज एवं गुलाबी रंग का टॉप मिला है। इससे बच्चों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी जानकारी अपने स्वजनों को दी। देखते ही देखते स्थल पर भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने सीएसईबी चौकी में इसकी सूचना दी।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने कटे सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चौहान ने बताया कि सूचना मिलते हैं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई की जा रही है।

महिला की शिनाख्त के प्रयास

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह पता किया जा रहा है कि कहीं कोई महिला किसी थाना क्षेत्र से लापता तो नहीं हैं। साथ में मिले कपड़े और अन्य सामानों के आधार पर पहचान करने लोगों से कहा गया है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की हत्या कब की गई होगी। उसकी लाश कहां है, इसका पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति