राजस्थान-अजमेर में जल संसाधन मंत्री ने देखा नारायण सागर बांध का जीर्णोद्धार कार्य

अजमेर/जयपुर।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अजमेर जिले के नारायण सागर बांध का निरीक्षण किया तथा मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत के साथ चर्चा के बाद  विभागीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
जल संसाधन मंत्री ने बांध तथा इसकी नहरों के जीर्णोद्धार  कार्य को समयबद्ध रूप से गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने एवं झाड़ियों, खरपतवार की सफाई करने के निर्देश दिए।

मसूदा विधायक की मांग पर जल संसाधन मंत्री ने बांध की भराव क्षमता में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसे पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में सम्मिलित करवाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ब्यावर जिले की विजयनगर तहसील के ग्राम जालिया-द्वितीय में नारायण सागर बांध स्थित है। इसकी भराव क्षमता 704.50 मीट्रिक क्यूबिक फीट है। इसके माध्यम से सिंचाई परियोजना से 12 गांवो में लगभग 33 किमी लंबाई के नहरी तंत्र द्वारा कुल 4087 हैक्टेयर में सिंचाई के लिए किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाता है। वर्तमान में इस मध्यम सिंचाई परियोजना के जीर्णाेद्धार के लिए आरडब्ल्यूएसएलआईपी योजना के अन्तर्गत नहरों का पक्काकरण कार्य एवं बांध तथा जलाशय का सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगतिरत हैं। इस अवसर पर जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष श्री मुनिराज, जल संसाधन व राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति