उन्नाव जिले में रात 8 बजे पति से हुई आखिरी बात, सुबह बंद कमरे में मिले पत्नी और बच्चों के शव, पूरा परिवार शोक्ड

उन्नाव
उन्नाव जिले के बांगरमऊ के मोहल्ला कटरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सेना में सूबेदार के पद पर तैनात आलोक सिंह की पत्नी रचना सिंह (35) और उनके दो मासूम बच्चे, सात साल का बेटा वैभव और चार साल की बेटी वैष्णवी, सोमवार सुबह अपने घर में मृत पाए गए। कमरे में कोयले की जलती अंगीठी रखी हुई थी, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत की पुष्टि हुई है।

सुबह फोन न उठने पर हुई जानकारी सूबेदार आलोक सिंह वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं। सोमवार सुबह उन्होंने अपनी पत्नी रचना को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने अपने चचेरे भाई पंकज, जो करीब 11 किलोमीटर दूर फतेहपुर चौरासी गांव में रहते हैं, से जाकर स्थिति देखने को कहा। पंकज जब बांगरमऊ स्थित घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो कमरे में रचना और बच्चों के शव पड़े मिले।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, तीनों की मौत खाना खाने के लगभग तीन घंटे बाद हुई। अनुमान है कि रात करीब दस बजे अंगीठी के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी और कार्बन मोनोऑक्साइड की मौजूदगी से उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिससे दम घुट गया। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया था।

सूबेदार का परिवार और जीवन आलोक सिंह की शादी 2009 में फतेहपुर चौरासी के भड़सर नौसहरा गांव की रचना से हुई थी। आलोक ने अपने परिवार को 2024 में नए मकान में शिफ्ट किया था। उनकी बेटी वैष्णवी अभी स्कूल नहीं जाती थी, जबकि बेटा वैभव स्थानीय स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। आलोक सिंह आखिरी बार 13 अक्टूबर 2024 को बेटे के जन्मदिन पर घर आए थे।
 
मायके और ससुराल में मातम रचना अपने मायके में इकलौती बेटी थीं और अपने माता-पिता की बेहद लाड़ली थीं। उनकी मौत से माता-पिता शिवशंकर और मुन्नी देवी समेत दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ससुराल में भी सास-ससुर और आलोक की दोनों बहनें, मधु और महिमा, गहरे सदमे में हैं।

सावधानी बरतने की अपील एफएसओ शिवराम यादव ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बंद कमरे में अंगीठी जलाना बेहद खतरनाक है। अगर कोयले की अंगीठी का उपयोग करना हो, तो कोयला पूरी तरह जलने के बाद ही कमरे में रखें। कमरे में एक खिड़की या दरवाजा हमेशा खुला रखें और पास में पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें। हीटर और ब्लोअर का उपयोग करते समय भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति