हाई स्कूल के प्री बोर्ड एग्जाम के पेपर लीक, विद्यार्थियों के पास पहले ही कई महत्वपूर्ण विषय के पेपर पहुंच गए

भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षाओं के पेपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गए. विद्यार्थियों के पास पहले ही कई महत्वपूर्ण विषय के पेपर पहुंच गए. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है की जिम्मेदार लोगों के पास पहले ही शिकायत पहुंच गई थी मगर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की. मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी के लिए हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी के विद्यार्थियों को पूरे एमपी में एक जैसा पेपर दिया जाता है. इस पेपर के माध्यम से विद्यार्थियों को आने वाली बोर्ड एग्जाम की तैयारी कराई जाती है.

छात्र ने पेपर लीक को लेकर क्या दावा किया?
हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तैयारी करने की मंशा अधूरी रह गई, प्री बोर्ड एग्जाम का पर्चा लीक हो चुका है. उज्जैन के विद्यार्थी ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, टेलीग्राफ, इंस्टाग्राम आदि पर पर्चा लीक हो चुका है. इससे परीक्षा का मतलब ही खत्म हो गया है. इस प्रकार की तैयारी निजी विद्यालयों में भी कराई जाती है. हालांकि सभी निजी विद्यालयों में परीक्षा पर्चे अलग-अलग बनाए जाते हैं.

विद्यार्थियों की तैयारी का लग जाता है अनुमान- प्रोफेसर
प्रोफेसर मोहित शर्मा के मुताबिक विद्यार्थियों की तैयारी के लिए सरकार ने प्री बोर्ड एग्जाम शुरू की है. इस प्री बोर्ड एग्जाम से विद्यार्थियों की तैयारी का अंदाजा लग जाता है. खासतौर पर सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा के परिणाम से विद्यार्थियों के आने वाले बोर्ड एग्जाम पर कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए यह परीक्षा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति