निर्वाचन आयोग को लिखा पत्रव् पीसीसी चीफ ने एक साथ काउंटिंग की मांग की

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने जीत के दांवे कर रही है. इसको लेकर कांग्रेस बस्तर में कल बड़ी बैठक आयोजित कर रही है. जिसपर चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान पीसीसी चीफ बैज ने भाजपा सरकार पर नगरीय निकाय चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर बैज ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने एक साथ काउंटिंग कराए जाने की मांग की है.

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस आश्वस्त : दीपक बैज
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है. चार चरणों में चुनाव संपन्न हो रहे हैं, जिसमें 15 फरवरी को नगरीय निकाय और तीन अलग-अलग दिनों में  पंचायत के परिणाम घोषित किए जाएंगे. एक दिन आचार संहिता लगाई जा रही है और नामांकन की प्रक्रिया भी एक ही तारीख को हो रही है, लेकिन परिणाम चार चरणों में घोषित कर बीजेपी चुनाव को प्रभावित करना चाहती है. कांग्रेस ने इस संदर्भ में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर 24 फरवरी को सभी परिणाम एक साथ घोषित करने की मांग की है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर छल किया गया है. B.ed सहायक शिक्षकों की पहले नौकरी छीनी और फिर बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया. पूरे प्रदेश में OBC वर्ग को चुनाव लड़ने से वंचित किया. 500 रुपए का सिलेंडर देने का वादा करने वाली भाजपा ने आज तक 500 रुपए में सिलेंडर नहीं दिया. जमीन रजिस्ट्री में 30% गाइडलाइन छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है. अब बीजेपी सरकार 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है. सरकार ने आते ही बिजली बिल महंगे कर दिए. अबतक सीमेंट की कीमतें पांच बार बढ़ चुकी है. कांग्रेस के कार्यकाल में दी जाने वाली बेरोजगारी भत्ता, कोदो-कुटकी खरीदी को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है.

कानून व्यवस्था पर पीसीसी चीफ का प्रहार
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला है. प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि कानून व्यवस्था सबसे बड़ा मुद्दा है. आउट ऑफ स्टेट के गैंगस्टर ने पैर पसार चुकी है. प्रदेश में लूट, हत्या, चोरी, बलात्कार चरम पर है. महिलायें सुरक्षित नहीं है, सरकार अपराध रोकने में सरकार विफल हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में अपराधियों का राज चल रहा है. जंगल राज चल रहा. इन सभी मुद्दों के साथ कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ेगी.

कल बस्तर में कांग्रेस की होगी बड़ी बैठक
बस्तर में कल कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है. इस दौरान नगरीय निकाय और पंचायता चुनाव को लेकर बड़ी संभाग स्तरीय बैठक होगी. जिसमें बैठक में बस्तर संभाग के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति