कृति सेनन ने फिल्म देवा के ट्रेलर की तारीफ की

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म देवा के ट्रेलर की तारीफ की है। शाहिद कपूर बहुत जल्द एक्शन ड्रामा फिल्म देवा में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। ट्रेलर को देख कर कृति सेनन ने इसकी तारीफ की और इसे बेहद इंटेन्स बताया है।

कृति सेनन ने शाहिद कपूर के साथ 'तेरी बातों में उलझा जिया' में काम किया है। कृति ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'इंटेन्स!!! इसे देखकर बहुत मजा आ रहा है! बड़े पर्दे पर इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती!!! पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार! वहीं शाहिद ने भी कृति के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'सिफरा' और दिल वाला इमोजी भेजा।

जाने-माने मलयालम फिल्म निर्देशक रोशन एंड्रयूज निर्देशित और ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर निर्मित फिल्म 'देवा' में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगड़े की भी अहम भूमिका है।फिल्म देवा, 31 जनवरी को रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति