हम शादी कर बहू नहीं बेटी ला रहे हैं… को सान्या मल्होत्रा की फिल्‍म ‘मिसेज’ दिखाएगी आईना

हम शादी कर बहू नहीं बेटी ला रहे हैं… बदलते जमाने में करीब-करीब हर परिवार में यह बात आम सी हो गई है। लेकिन क्‍या वाकई ऐसा होता है? सान्या मल्होत्रा, शादी और इसके बाद ससुराल के रिश्‍तों, उसकी पेचीदगियों पर एक और फिल्‍म 'मिसेज' लेकर आ रही हैं। पिछली दफा उनकी इसी एक टोन की एक फिल्‍म 'मीनाक्षी सुंदरेश्‍वर' आई थी। फिल्‍म की तारीफ हुई थी। इस बार सान्‍या की फिल्‍म दक्ष‍िण भारतीय नहीं, बल्‍क‍ि एक उत्तर भारतीय परिवार पर आधारित है। 'मिसेज' का टीजर रिलीज हो गया है और 58 सेकेंड में यह बड़ी सादगी से बहुत कुछ कह जाती है।

'मिसेज' में हमारी मुलाकात एक ऐसी लड़की से होती है, जिसे संगीत से प्‍यार है। वह ढोल की थाप पर झूमती है। उसकी शादी हो गई है। वह किचन में एक से बढ़कर एक लजीज पकवान बना रही है। पति, ससुर और ससुराल वालों को खुश रखने की कोश‍िश कर रही है, जो उन्‍हें बहू नहीं बेटी बनाकर लाए हैं। लेकिन इसके साथ ही एक माइंड गेम भी है। जहां उसे गाहे-बगाहे बताया जाता है कि अब उसकी जिंदगी उसके हिसाब से नहीं चलेगी।

जब टूटता है दुल्‍हन के सब्र का बांध
सान्‍या की इस फिल्‍म में ससुराल के लोग नई-नवेली दुल्हन को उसके खाना पकाने के कौशल के आधार पर आंकते हैं। यह उसके लिए डील-ब्रेकर है। लेकिन यहां दुल्‍हन के इच्‍छा से ज्‍यादा उसके हाथ का स्‍वाद मायने रखता है। उसे बताया जाता है कि प्रेशर कूकर में पुलाव बनता है, बिरयानी नहीं। उसे यह भी नसीहत दी जाती है कि इस नए घर में उसे नए नियमों का पालन करना होगा।

सान्या मल्होत्रा के साथ इस फिल्‍म में निशांत दहिया की जोड़ी है। यह ZEE5 ओरिजिनल फिल्म है, लिहाजा सीधे OTT प्‍लेटफॉर्म पर ही रिलीज होगी। फिल्‍म्‍ का निर्माण हरमन बावेजा की बावेजा स्टूडियो ने किया है। डायरेक्‍टर आरती कदव हैं। फिल्‍म की बाकी कास्‍ट में कंवलजीत सिंह, अपर्णा घोषाल, मृणाल कुलकर्णी और नित्या मोयल भी हैं। 'मिसेज' की रिलीज की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति