मुख्य सचिव अनुराग जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया

भोपाल
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में फरवरी माह में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर संबंधी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव श्री जैन ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन में पधार रहे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम के लिए किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आयोजन स्थल पर ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने आमंत्रित वीआईपी और डेलीगेट्स को सुगमता से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्थित प्लानिंग करने के भी निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न सत्रों की व्यवस्थाओं, आयोजन स्थल पर तैयार की जा रही सुविधाओं, अलग-अलग सेक्टर्स और अतिथियों के लिए समुचित सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

समिट में देश-विदेश से आने वाले निवेशकों और प्रतिनिधियों का स्वागत और उनके लिए उचित प्रबंध तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों और निवेशकों को आयोजन के दौरान सकारात्मक अनुभव मिले, इसके लिए हर संभव व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम एवं आयोजन स्थल संबंधी सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी कर ली जाए।

इस दौरान डीजीपी श्री कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र सिंह, एमडी म.प्र. औद्योगिक विकास निगम श्री चन्द्रमौली शुक्ल, आयुक्त जनसम्पर्क डॉ. सुदाम खाड़े, कमिश्नर भोपाल संभाग श्री संजीव सिंह, पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणचारी मिश्र, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति