युवाओं को BHEL में नौकरी का मौका, इंजीनियरिंग ट्रेनी के 400 पदों पर होगी भर्ती, 1 फरवरी से शुरू होगा आवेदन

नई दिल्ली

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL- Bharat Heavy Electricals Limited), जो कि देश की एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र (major public sector) की कंपनी है, 2025 में इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। BHEL द्वारा निकाले गए इन 4 सौ पदों पर नोटिफिकेशन 20 जनवरी 2025 को जारी किया गया था।

बता दें कि, आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 से शुरू होगी। तो ऐसे में अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और आपके पास संबंधित तकनीकी क्षेत्रों में योग्यताएं हैं, तो ये आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है। आइए, जानें इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य विवरण के बारे में…

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 1 फरवरी 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि: जल्द ही वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा
BHEL में निकली भर्ती के पद

BHEL द्वारा इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (Tech) के कुल 400 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

जिसमें इंजीनियर ट्रेनी के लिए-

    इंजीनियर ट्रेनी: 250 पद
    मेकेनिकल: 70 पद
    इलेक्ट्रिकल: 25 पद
    सिविल: 25 पद
    इलेक्ट्रॉनिक: 20 पद
    केमिकल: 5 पद
    मेटालर्जी: 5 पद

सुपरवाइजर ट्रेनी (Tech) के लिए-

    मेकेनिकल: 140 पद
    इलेक्ट्रिकल: 55 पद
    सिविल: 35 पद
    इलेक्ट्रॉनिक: 20 पद
    उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता (educational qualification) और कौशल के आधार पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

BHEL ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा:

    सामान्य (UR), ओबीसी और EWS श्रेणी: 795 रूपए
    PwBD (पर्सन विद बेंचमार्क डिसएबिलिटी), पूर्व सैनिक (Ex-SM), SC/ST श्रेणी: 295 रूपए
    आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन भुगतान माध्यमों से किया जा सकता है।
    सही तरीके से आवेदन शुल्क देने के बाद एक बार चेक कर लें ताकि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो सके।
    यहां से लें पूरी जानकारी- 👇

BHEL ट्रेनी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इन निम्नलिखित कदमों का पालन करें:

    सबसे पहले BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं।
    होमपेज पर "Recruitment of Engineer Trainee & Supervisor Trainee (Tech) 2025" लिंक पर क्लिक करें।
    "Apply Online" पर क्लिक करें और सभी आवश्यक विवरण भरें। साथ ही, अपने दस्तावेज (documents) अपलोड करें।
    आवेदन पत्र को सबमिट करने से पहले आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
    आवेदन को सबमिट करने के बाद, कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
    अधिक जानकारी के लिए BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर नियमित रूप से अपडेट्स चेक करते रहें।

 

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति