छत्तीसगढ़-बिलासपुर में घर में घुसे अनियंत्रित ट्रेलर से कुचलकर 4 वर्षीय बच्ची की मौत

बिलासपुर.

जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत लिम्हा गांव में भीषण हादसा हुआ. जहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीती देर रात घर में जा घुसा. इस हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कोरबा की ओर जा रहा ट्रेलर लिम्हा गांव होकर गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे अनियंत्रित होकर वह सीधे एक घर में जा घुसा. हादसे के दौरान घर में परिवार मौजूद था. घर में अनियंत्रित ट्रेलर घुसने से चार वर्षीय मासूम सौम्या की मौत हो गई. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि ट्रेलर का चालाक टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़क का इस्तमाल कर रहा था. इसी दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया. रतनपुर पुलिस आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति