अनुपम खेर संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में महाकुंभ का आयोजन किया गया है। 144 सालों बाद आए इस महाकुंभ में देश-दुनिया से लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध एक्टर पद्मश्री अवॉर्डी अनुपम खेर ने भी बुधवार को संगम में आस्था की जुबकी लगाई। इस दौरान वह भावुक हो गए और आंखों में आंसू उमड़ पड़े। महाकुंभ में अपने स्नान का एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है।

सनातन धर्म की जय – अनुपम खेर
एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'महाकुंभ में गंगा स्नान करके जीवन सफल हुआ। पहली बार उस स्थान पर पहुंच के मंत्र उच्चारण किए, जहां मां गंगा, जमुना जी और सरस्वती जी का संगम होता है। प्रार्थना करते करते आंसू स्वयं ही आंखो से बहने लगे। संयोग देखिए! ऐसा ही ठीक एक साल पहले आज ही के दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठान के दिन हुआ था! सनातन धर्म की जय।'

एक्टर की पूरी कार्य क्रिया
बता दें कि सेक्टर 18 स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में प्रतिदिन प्रातःकाल आने वाली सैकड़ो साधु संतो की मंडलियों के मध्य बुधवार को सुप्रसिद्ध अभिनेता पद्मश्री अनुपम खेर पहुंचे। वहां उन्होंने संतो को स्वल्पाहार एवं दक्षिणा प्रदान की। उसके उपरांत शिविर के श्री मन्दिरम में पहुंच कर देव अर्चना की। दोपहर में अनुपम खेर स्नान करने के लिए संगम पहुंचे। जहां उन्होंने आत्मकल्याण के लिए डुबकी लगाई।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति