प्रेम प्रसंग के चलते गला रेतकर की हत्या, गुप्तांग भी कुचला

बरेली/पीलीभीत

पीलीभीत जिले के बीसलपुर निवासी युवक मुजम्मिल की प्रेम प्रसंग में गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका गुप्तांग भी कुचल दिया। आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर उसका शव बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव बरकापुर में नहर किनारे फेंक दिया। बीसलपुर पुलिस ने इज्जतनगर पुलिस के साथ आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। इसके बाद बीसलपुर में  दर्ज गुमशुदगी के मामले को हत्या में तरमीम कर दिया गया है। बीसलपुर पुलिस ही मामले का राजफाश करेगी।

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बुधवार सुबह बरकापुर गांव में नहर किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली।  वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो नहर पटरी के पास झाड़ियों में शव मिला। इसी दौरान बीसलपुर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा एक युवक को लेकर वहां पहुंच गए।

युवक ने बताया कि शव यहीं फेंका था। शव की पहचान मुजम्मिल अहमद (28) के रूप में हुई। वह बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर का निवासी था। उसके पिता शमसुद्दीन भी मौके पर आ गए और शव की पहचान कर ली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला रेतने से हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के गुप्तांग को भी कुचल दिया गया है।

मंगलवार सुबह घर से निकला था मुजम्मिल
मृतक के पिता शमसुद्दीन ने बताया कि मुजम्मिल एक मोबाइल टावर पर काम करता था। वह मंगलवार सुबह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं लगा। कॉल करने पर उसका फोन बंद आ था। तब उन्होंने बीसलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उन्होंने अंदेशा जताया कि कुछ लोगों से उनके बेटे की रंजिश चल रही थी। उन्हें शक है कि उन्हीं ने मुजम्मिल की हत्या की है। बीसलपुर पुलिस एक आरोपी अरहान को साथ लेकर आई थी।

बताया गया कि रिछौला गांव से अरहान व उसके दोस्त गुड्डू को पकड़ा है। दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। बीसलपुर पुलिस के मुताबिक इनमें से एक आरोपी के परिवार की युवती से मुजम्मिल के संबंध थे। इस बात को लेकर मुजम्मिल का पहले भी आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने बीसलपुर क्षेत्र में ही मुजम्मिल की हत्या कर दी। उसके बाद शव के हाथ-पैर बांधकर कार में डाला और यहां लाकर फेंक दिया।
सीओ बीसलपुर डॉ. प्रतीक दहिया ने बताया कि लापता युवक की हत्या कर उसका शव बरेली में फेंका गया था। शव और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बीसलपुर थाने में दर्ज गुमशुदगी के मामले को हत्या में बदल दिया गया है। जल्द खुलासा कर आरोपी जेल भेजे जाएंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति