शिकायत समाधान प्रणाली तय करती है सरकार की सफलता

ग्राहकों के संगठन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने ‘बजट पर संवाद’ में लिया भाग
उपभोक्‍ता आयोगों में नहीं बुनियादि अधोसंरचना और सुविधाएं

 भोपाल

दिनांक 23 जनवरी को नरोन्‍हा प्रशासनिक अकादमी भोपाल में उपमुख्‍य मंत्री जगदीश देवडा के नेतृत्‍व में बजट पर संवाद संपन्‍न हुआ । इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्यरत संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । ग्राहकों के अखिल भारतीय संगठन ग्राहक पंचायत के मध्‍यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्‍ठ सम्मिलित हुए और ग्राहक हितों के संरक्षण के लिए अनेक सुझाव सरकार से साझा किए ।

ग्राहक पंचायत ने ग्राहक समस्‍या/ शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ बनाने के साथ ही जीवन को प्रभावित करने वाले विभिन्‍न विषयों पर बजट प्रावधानों की मांग उठाई । प्रदेश के ग्राहक विवाद प्रतितोष आयोगों में बुनियादि अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्‍ध कराने, खद्य पदा‍र्थों में मिलावट की जांच हेतु प्रयोगशालाओं की स्‍थापना और चलित प्रयोगशालाओं की संख्‍या में विस्‍तार,  स्‍वास्‍थ्‍य बीमा पर जीएसटी कम करने, फसल बीमा में फलोद्यानों को सम्मिलित करने, जैविक कृषि को प्रोन्‍नत करने, सौर उर्जा में सब्सिडी बढाने और रासायनिक कीटनाशकों के स्‍थान पर प्राकृतिक व पर्यावरण अनुकूल कीटनाशकों के अनुसंधान, उत्‍पादन और उपयोग को प्रोन्‍नत करने के के लिए बजट प्रावधान का सुझाव दिया।
अलंकार वशिष्‍ठ ने बताया कि सरकार की सफलता और कुशलता समस्‍या व शिकायत समाधान प्रणाली की सुदृढता के आधार पर ही तय होता है। ग्राहक क्षेत्र में कुछ समस्‍याओं का समाधान ऑनस्‍पॉट और कुछ का अतिशीघ्र अपेक्षित होता है। इसलिए शासन के समस्‍त विभागों के समन्‍वयन में एक उत्‍तरदायी व सुदृढ समस्‍या व शिकायत समाधान प्रणाली के गठन व खद्य पदा‍र्थों की जांच हेतु प्रयोगशालाओं की संख्‍या में विस्‍तार की आवश्‍यकता की ओर ध्‍यानाकर्षित किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति